विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2011

पाक ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की जलसीमा का कथित तौर पर अतिक्रमण करने पर 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर दो नौकाओं को जब्त किया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की जलसीमा का कथित तौर पर अतिक्रमण करने पर 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और दो नौकाओं को जब्त किया है। समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को गोदी पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया मछुआरों को पाकिस्तान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। एमएसए ने पिछले माह 122 मछुआरों को गिरफ्तार किया था और 23 नौकाओं को जब्त किया था। दोनों देश एक-दूसरे के मछुआरों को पकड़ते रहते हैं। दोनों देशों ने हाल के महीनों में मछुआरों को अदला-बदली के तहत लौटाने की दिशा में कदम उठाए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय मछुआरे, पाकिस्तान, गिरफ्तारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com