विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

अमेरिका ने ईरान से अपना ड्रोन लौटाने को कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान से गुजारिश की है कि वह अमेरिका के टोही विमान ड्रोन को लौटा दे।
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान से गुजारिश की है कि वह अमेरिका के टोही विमान ड्रोन को वापस लौटा दे। इस ड्रोन को ईरानी सेना ने इस महीने के शुरू में अपने कब्जे में ले लिया था। उधर, ईरान का कहना है कि अमेरिकी ड्रोन के सॉफ्टवेयर को पूरी तरह समझ चुका है। ईरानी संसद की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के प्रमुख ने बताया कि ड्रोन की तकनीक को पूरी तरह समझने के बाद ईरान इसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करेगा। उन्होंने कहा कि ईरानी इंजीनियर अमेरिकी ड्रोन से भी बेहतर एयरक्राफ्ट बना लेंगे हालांकि अमेरिका ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ईरान के पास सॉफ्टवेयर क्रैक करने की तकनीक नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बराक ओबामा, टोही विमान, अमेरिका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com