विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2011

नाटो हमले पर पाक से माफी नहीं मांगेंगे ओबामा

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पाकिस्तान सैनिकों पर हुए नाटो के हमले पर माफी नहीं मांगेंगे। यह खबर न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से आ रही है।
न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पाकिस्तान सैनिकों पर हुए नाटो के हमले पर माफी नहीं मांगेंगे। यह खबर न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से आ रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से यह सुझाव आया था कि अगर ओबामा माफी मांगते हैं तो दोनों देशों के बीच बिगड़ रहे हालात सुधर सकते हैं लेकिन अमेरिकी प्रशासन ने इस सुझाव को खारिज कर दिया है। इसके पीछे बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि अगर राष्ट्रपति माफी मांगते हैं तो इसका सेना पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि नाटो सेना के हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नाटो, अमेरिका, ओबामा, माफी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com