विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

मैं दोबारा निर्वाचित होने का हकदार : ओबामा

ओबामा ने अपने किए कार्यों का मजबूती के साथ बचाव करते हुए कहा है कि वह फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के हकदार हैं।
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अब तक के अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का मजबूती के साथ बचाव करते हुए कहा है कि वह फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने न सिर्फ देश की अर्थव्यस्था को पटरी पर लाने का काम किया, बल्कि इस राष्ट्र को सुरक्षित भी बनाया है। ओबामा ने कहा, मेरे कार्यकाल में न केवल इस देश को बड़े अवसाद में जाने से सुरक्षित किया गया और उद्योग जगत को बचाया गया, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था बनाई गई जिससे हम स्वास्थ्य सेवा पर आने वाले खर्च को कम करने की शुरुआत करने जा रहे हैं और आप लोग कभी दिवालियेपन की ओर कदम नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, वित्तीय सुधार के जरिए हमने यह सुनिश्चित किया कि फिर से हमें करदाताओं के पैसे से प्रोत्साहन पैकेज की जरूरत नहीं पड़े और पूरी व्यवस्था अधिक स्थिर एवं सुरक्षित बने। ओसामा बिन लादेन को खत्म करने के साथ ही हमने अलकायदा को बेहद कमजोर कर दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बराक ओबामा, अमेरिका, निर्वाचित
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com