विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2017

समुद्र के नीचे आए भूकंप का कारण परमाणु परीक्षण नहीं : उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने अब तक 5 परमाणु परीक्षण किए हैं. इनमें से दो पिछले साल ही किए गए. उसने किम जोंग उन के वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद से अपनी मिसाइल क्षमता में अहम प्रगति की है.

समुद्र के नीचे आए भूकंप का कारण परमाणु परीक्षण नहीं : उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो).
  • चोंगजिंग शहर के दक्षिण पश्चिम में 5.9 तीव्रता का आया था भूकंप
  • उत्तर कोरिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है चोंगजिंग
  • उत्तर कोरिया ने कहा यह प्राकृतिक भूकंप था
सोल: दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार उत्तर कोरिया के तट के पास समुद्र के नीचे आए भूकंप का कारण परमाणु परीक्षण नहीं था. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, उत्तर कोरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर चोंगजिंग के करीब 190 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में गुरुवार तड़के 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. उत्तर कोरिया ने अब तक पांच परमाणु परीक्षण किए हैं. जिनमें से दो पिछले साल ही किए गए. उत्तर कोरिया ने किम जोंग उन के वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद से अपनी मिसाइल क्षमता में अहम प्रगति की है.

योनहाप संवाद समिति ने यूएसजीएस विशेषज्ञ जॉन बेलिनी के हवाले से कहा कि भूकंप परमाणु परीक्षण के कारण नहीं आया. इस भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है. उन्होंने एजेंसी को बताया कि यह समुद्र तल से 500 किलोमीटर नीचे आया और यह प्राकृतिक भूकंप था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Korea, Nuclear Test, Kim Jong Un, Earthquake, Tsunami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com