- ओमानी को पायलट अल हम्मामी जुलाई में ही करना चाहता था हमला
- विमान में एक करीबी दोस्त के होने के कारण उसने प्लान बदला
- ओमान ने हम्मामी के विमान उड़ाने पर बैन लगा दिया था
फ्लाईदुबई के को-पायलट अल हम्मामी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी हम्मामी जुलाई में ही प्लेन क्रैश कराना चाहता था लेकिन आखिरी क्षण में उसने अपनी योजना बदल दी. इजरायली टीवी चैनल 12 को सूत्रों ने ये जानकारी दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट में एक करीबी होने के कारण हम्मामी ने अपना प्लान बदल लिया था. चैनल ने बताया कि जुलाई में वो प्लेन क्रैश कराने का प्लान को अंजाम देने वाला था लेकिन अंतिम क्षण में उसने अपनी योजना बदल दी क्योंकि विमान के क्रू मेंबर्स में उसका एक दोस्त शामिल था.
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाईदुबई ज्वाइन करने के बाद हम्मामी ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हाल के दिनों में कई बार उड़ान भरी थी. हम्मामी ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि जून में इजरायल के ट्रिप के दौरान उसने अपना पूरा ध्यान खुफिया जानकारी जुटाने और हमले की प्लानिंग करने में गुजारी.
प्लान के तहत फ्लाईदुबई को ज्वाइन किया
चैनल 13 की रिपोर्ट के अनुसार, ओमानी को-पायलट ने फ्लाईदुबई ज्वाइन करने से पहले ही हमले की प्लानिंग कर ली थी. लो कॉस्ट एमीरात एयरलाइन इजरायल से यूएई के बीच फ्लाइट ऑपरेट करती है. इटली के अखबार कोरियर डेला सिरा (Corriere della Sera) की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हमला करने के बाद हम्मामी ने प्लेन का इंजन बंद कर दिया और रडार को आगे कर दिया. इसके एक मिनट बाद ही विमान 16 हजार फीट नीचे आ गया.
ओमान ने पायलट पर लगा दिया था प्रतिबंध
जांच में ऐसी कई सारी खामियां पाए गई हैं, जिसे रोका जा सकता था. अधिकारियों ने बताया कि खुद ओमान ने हम्मामी को विमान उड़ाने पर रोक लगा रखी है. ओमान ने हम्मामी के कट्टरपंथी विचारों के कारण उसके उड़ान पर रोक लगा रखी थी. 29 साल के हम्मामी ओमान का नागरिक है. उसका पिता ओमान का और मां सीरिया की है. वो सीरिया के गृह युद्ध में वहां रहा था और आतंकवादी संगठन अलकायदा के समर्थन में पोस्ट लिखता था.
यह भी पढ़ें | फ्लाईदुबई को-पायलट हम्ममी के खुलासे से हड़कंप, इजरायल जाने वाली इंटरनेशनल उड़ानों की सुरक्षा की होगी समीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं