विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2011

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की महिला की हत्या

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला को जिंदा जलाने के आरोपी पति को फिजी में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके साथ चार वर्षीय बच्चा भी है।
वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला को जिंदा जलाने के आरोपी पति को फिजी में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके साथ चार वर्षीय बच्चा भी है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक न्यूजीलैंड के एक समाचार पत्र ने खबर दी है कि डेनियल शर्मा को हिरासत में लिया गया है। उसके साथ चार साल का बच्चा आकाश भी है। जांचकर्ताओं के मुताबिक आरोपी शर्मा अपने बेटे आकाश को लेकर फिजी फरार हो गया था। शुक्रवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। ऑकलैंड हवाई अड्डे पर उसकी कार बरामद होने के बाद पुलिस ने इंटरपोल से सहायता मांगी थी। जांच अधिकारी निगेल कील ने संवाददाताओं से कहा कि हमारी जांच जारी है और फिजी पुलिस की ओर से पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीया रंजीता शर्मा भारतीय मूल की फिजी की नागरिक थीं। वह संभवत: शुक्रवार को यहां अपने पति के साथ आई थी। उसका जला हुआ शव हुंटले में एक सड़क किनारे बरामद किया गया।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय मूल महिला हत्या, न्यूजीलैंड, ऑकलैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com