विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2011

'पाकिस्तान-अमेरिका के सम्बंध टूटने के कगार पर'

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के बाद इसके स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं।
बीजिंग: एक चीनी समाचार पत्र का कहना है कि पाकिस्तान और अमेरिका के सम्बंध टूटने के कगार पर है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत के बाद इसके स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं। समाचार पत्र 'पीपुल्स डेली' के अनुसार, "आतंकवाद के खिलाफ 10 साल पहले बने पाकिस्तान-अमेरिका गठबंधन को यह सबसे बड़ा झटका है। रेमंड डेविस के मामले और ओसामा बिन लादेन को अमेरिका द्वारा मार गिराने के बाद यह पाकिस्तान-अमेरिका सम्बंधों में गिरावट का संकेत भी है।" समाचार पत्र के अनुसार, "आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान-अमेरिका का सम्बंध टूटने के कगार पर है।" अमेरिका की आलोचना करते हुए समाचार पत्र ने लिखा है, "एक तरफ तो अमेरिका दूसरों को नियमों का पालन करने के लिए कहता है, लेकिन दूसरी ओर पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वह स्वयं अंतरराष्ट्रीय कानून के मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन करता है।"
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, अमेरिका, सम्बंध
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com