जूनियर नाना पाटेकर के एक्ट से मशहूर एक्टर और कॉमेडियन तीर्थानंद राव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को चौंका दिया है. दरअसल, फैंस के साथ लाइव बातचीत के दौरान वीडियो में एक्टर आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. वहीं इसका इल्जाम वह एक महिला पर लगाते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस को झटका लगा है. लाइव बातचीत के दौरान तीर्थानंद ने कहा है कि अगर उनके साथ कुछ गलत होता है तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए. इसी दौरान उन्होंने बताया है कि वह लिव इन में एक महिला के साथ रहते हैं, जिनकी दो बेटियां हैं और वह उनसे पैसे वसूल रही थीं.
वीडियो में एक्टर घटना के बारे में बताते हुए एक कीटनाशक को एक गिलास में डालकर पीते हुए आत्महत्या करने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वहीं इस वीडियो में उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो उस महिला को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर के लाइव को देख रहे कुछ दोस्तों ने नजदीकी पुलिस स्टेशन को फोन किया, जिसके बाद उनके घर वह बेहोशी के हालत में मिले, जिन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं उनका इलाज जारी है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जो एक्टर ने ऐसा किया है. इससे पहले भी उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान जहर पिया था, जो काफी चर्चा में था. इस कदम की वजह उन्होंने आर्थिक तंगी बताई थी.
'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस पार्टी में विक्की-सारा ने मचाया धमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं