निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 'वॉर' और अब 'पठान' के साथ एक के बाद एक दो हिट फिल्में दी हैं, जो सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई हैं. इस आश्चर्यजनक उपलब्धि के साथ, सिद्धार्थ इस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़ों डायरेक्टरों की जमात में शामिल हो चुके हैं. वास्तव में, सिद्धार्थ और दूरदर्शी एस.एस. राजामौली भी हिंदी फॉर्मेट में प्रतिष्ठित 500 करोड़ नेट कलेक्शन क्लब के केवल दो निदेशक हैं. यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने सिद्धार्थ को भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी फिल्मों 'वॉर' और 'पठान' को शुरू करने का काम दिया था और उन्होंने दोनों बार एक्शन शैली के अग्रणी बनने का काम किया. एक्शन एंटरटेनर्स पर अपनी श्रेष्ठता के जरिए सिड ने इन हाई ऑक्टेन स्पाई फिल्मों में सुपरस्टार शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं.
अब वह एक निर्माता भी बन गए हैं और अपने प्रोडक्शन हाउस मार्फ्लिक्स के साथ, वह भारत को ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत अपनी पहली एरियल एक्शन फिल्म देने जा रहे हैं. सिड ने मार्फ्लिक्स के साथ अपने दृष्टिकोण को लेकर बताया, 'मार्फ्लिक्स के साथ मेरी तमन्ना इसे एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में बनाने की है जो ऐसे कंटेंट का निर्माण करे जो हॉलीवुड के बराबर हो, फाइटर के साथ मेरा यही इरादा है और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. मुझे भारतीय होने पर गर्व है और मेरे ख्याल से हम ऐसी एक्शन एंटरटेनर बना सकते हैं जो हमारे हॉलीवुड समकक्षों जितनी बड़ी हो. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आकाश हमारी इंडस्ट्री की लिमिट है और हम लगातार वैश्विक स्तर पर महानता हासिल करने की दहलीज पर हैं, मुझे उम्मीद है कि आने वाले सालों में मार्फ्लिक्स इसमें अपना योगदान देगा.'
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं