विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

खाने में मिला बाल तो गुस्साए पति ने कर दिया पत्नी को गंजा, मिली ऐसी सज़ा

बांग्लादेश के जॉयपुरहट के रहने वाले 35 साल के शख्स बबलू मोंडाल ने पत्नी को गंजा करने के जुर्म पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस को इस घटना की खबर गांववालों ने दी. 

खाने में मिला बाल तो गुस्साए पति ने कर दिया पत्नी को गंजा, मिली ऐसी सज़ा
नाश्ते में निकला बाल तो गुस्साए शख्स ने कर दिया पत्नी को गंजा
बांग्लादेश:

खाने में बाल मिलना आम बात है. कई कोशिशों और सावधानियों के बावजूद खाने में कभी-कभीर बाल आ ही जाता है. लेकिन इस बात पर बांग्लादेश के एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी पत्नी के सिर के सारे बाल काट डाले. जी हां, शख्स ने अपनी पत्नी को खाने में बाल मिलने पर गंजा कर दिया.

मामला बांग्लादेश के जॉयपुरहट का है. इस गांव के रहने वाले 35 साल के शख्स बबलू मोंडाल ने पत्नी को गंजा करने के जुर्म पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस को इस घटना की खबर गांववालों ने दी. 

इंडियन एक्सप्रेस को लोकल पुलिस चीफ शाहरीर खान ने बताया, 'शख्स को चावल और दूध वाले ब्रेकफास्ट में बाल मिले, ये नाश्ता उसकी पत्नी ने उसके लिए बनाया था. बाल देखकर शख्स को बहुत गुस्सा आया और फिर उसने ब्लेड लिया और जबरन पत्नी के सिर को गंजा कर दिया.'

अब इस शख्स बबलू को लगभग 14 सालों की जेल हो सकती है. 

गांव में मौजूद स्थानीय समूह एन ओ सलिश केंद्र के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ जुर्म बढ़ रहा है. 2019 के शुरुआती छ महीनों में ही 630 रेप केस दर्ज हुए. इसके अलावा प्रताड़ित करना और मार-पीट जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं. 

दुनिया से जुड़ी और भी खबरें...

समुद्र में बोट पर मस्ती कर रहे थे लोग, नीचे से आई व्हेल शार्क और फिर...देखें Photo

Pink है इस झील का पानी, बार-बार देखे जा रहे हैं Photos और Video

66 साल के भारतीय व्यक्ति ने अमेरिका में की जालसाजी, कंपनी से धोखा कर उड़ाए 12 करोड़

ईरान ने इंस्‍टाग्राम स्‍टार को किया गिरफ्तार, लगती है एंजेलिना जॉली का डरावना वर्जन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Shaved Wifes Head, Hair In Food, Husband Wife Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com