विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

व्हाइट हाउस की दीवार फांदने का प्रयास कर रहा था यह शख्स, अंदर ही बैठे थे राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी खुफिया सेवा ने व्हाइट हाउस के उत्तरी छोर से दीवार फांदने का प्रयास करने वाले शख्स को धर दबोचा है.

व्हाइट हाउस की दीवार फांदने का प्रयास कर रहा था यह शख्स, अंदर ही बैठे थे राष्ट्रपति ट्रंप
व्हाइट हाउस (फाइल फोटो)
  • व्हाइट हाउस की दीवार फांदने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
  • अंदर ही बैठे थे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है
वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया सेवा ने व्हाइट हाउस के उत्तरी छोर से दीवार फांदने का प्रयास करने वाले शख्स को धर दबोचा है. समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया सेवा ने ट्वीट कर बताया कि किसी शख्स ने रविवार तड़के लगभग आठ बजे पेंसिल्वेनिया एवेन्यू से सटे बैरियर को फांदकर अंदर घुसने का प्रयास किया.

VIDEO: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के क्या हैं मायने?
उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के भीतर ही मौजूद थे. इस क्षेत्र को पैदल यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया, लेकिन बाद में इसे खोल दिया गया. अभी तक चारदीवारी फांदने वाले शख्स और उसके उद्देश्य का पता नहीं लगाया जा सका है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Arrested, White House Wall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com