विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

लंदन पुलिस ने कहा- ऑक्सफोर्ड सर्कस स्‍ट्रीट पर गोलीबारी के नहीं मिले कोई साक्ष्य

गोलीबारी की आशंका के बीच ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस ट्यूब स्टेशन को शुक्रवार की शाम को पुलिस ने खाली करा दिया है

Also Read in
लंदन पुलिस ने कहा- ऑक्सफोर्ड सर्कस स्‍ट्रीट पर गोलीबारी के नहीं मिले कोई साक्ष्य
लंदन का ऑक्सफोर्ड मेट्रो स्टेशन
लंदन: गोलीबारी की आशंका के बीच ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस ट्यूब स्टेशन को शुक्रवार की शाम को पुलिस ने खाली करा दिया. ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. मगर लंदन पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी की घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं.

ब्रिटेन की ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा कि उनके ऑफिसर घटनास्थल पर मौजूद हैं अधिकारी ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर हुई एक घटना को आतंकी घटना के तौर पर लेते हुए कार्रवाई कर रहे हैं. हालांकि, स्टेशन को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है. लंदन पुलिस का कहना है कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि ऑक्सफोर्ड सर्कस अंडरग्राउंड स्टेशन पर गोलीबारी हुई है.

यह भी पढ़ें - अमेरिका के कैलिफोर्निया में फायरिंग में 4 की मौत, कई घायल

लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने लोगों से इलाके में तब तक जाने से बचने को कहा है, जब तक अगले निर्देश नहीं आ जाते. ‘जो पहले से इलाके में हैं, वे इमारतों में छिपकर रहें.’ पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अगर आप ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर हैं तो किसी इमारत में चले जाएं और अगले निर्देश तक वहीं रहें. ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट इलाके में जाने से बचें. फिलहाल, पुलिस को किसी के हताहत होने के बारे में पता नहीं चला है.’’

पुलिस ने बताया कि उसके पास स्थानीय समयानुसार आज शाम 4:38 बजे ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में गोली चलने की कई खबरें आईं. पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस ने इस तरह से कार्रवाई कर रही है, मानो कि घटना आतंकवाद से जुड़ी हो. मौके पर हथियारों से लैस और बगैर हथियार के भी अधिकारी मौजूद हैं.’’

VIDEO: सिंपल समाचार : न्यूयॉर्क अटैक आतंक है तो वेगस क्यों नहीं?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London's Oxford Circus Underground Station, Shots Fired At London, Shots Fired At London's Oxford Circus Tube
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com