खबारी सीमा (कुवैत):
इराक में तैनात अमेरिका के आखिरी सैनिक ने रविवार तड़के इराकी सीमा पार करके कुवैत में प्रवेश किया। इस दौरान अमेरिकी सैनिक खुशी से हल्ला करने के साथ ही एक-दूसरे को गले लगा रहे थे। इन सैनिकों की इराक से वापसी इराक में गत नौ वर्षों से जारी युद्ध के अंत की प्रतीक थी, जबकि यह प्रश्न अभी भी विद्यमान है कि क्या यह अरब देश अमेरिका का पक्का सहयोगी बना रहेगा। इस अभियान में करीब साढ़े चार हजार अमेरिकी और एक लाख इराकी लोगों की जानें गईं, इसके साथ ही अमेरिकी खजाने से 800 अरब डॉलर खर्च हुए। 28 वर्षीय कैप्टन मार्क एस्क्यू इराक से रवाना होने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक थे। वह अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित टंपा के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रश्न कि क्या इराक अमेरिका का सहयोगी देश रहेगा या नहीं का उत्तर इस बात पर निर्भर करेगा कि कि देश में कैसी सरकार बनती है और देश किस रूप में सामने आता है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिकी सैनिक, इराक