विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2011

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग इल का निधन

उत्तर कोरिया के करिश्माई नेता किम जोंग इल का निधन हो गया। उनकी मृत्यु ऐसे समय में हुई है, जब उत्तराधिकार सौंपे जाने की तैयारियां हो रही हैं।
सोल: उत्तर कोरिया की अनोखी शख्सियत और करिश्माई नेता किम जोंग इल का निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सरकारी टेलीविजन ने किम के निधन की घोषणा की। माना जाता है कि 2008 में किम को आघात हुआ था, लेकिन हाल में चीन और रुस के दौरे की तस्वीरों और वीडियो में वह अपेक्षाकृत स्वस्थ नजर आ रहे थे। सिगार और स्वादिष्ट भोजन के शौकन किम को मधुमेह और हृदय की बीमारियां थीं। उनके निधन का समाचार ऐसे समय में आया है, जब उत्तर कोरिया में उत्तराधिकार सौंपे जाने की तैयारियां हो रही हैं। किम जोंग इल को अपने पिता किम इल सुंग का 1994 में निधन होने के बाद सत्ता विरासत में मिली। सितंबर 2010 में किम जोंग इल ने अपने तीसरे पुत्र 20 वर्षीय किम जोंग उन को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
किम जोंग इल, उत्तर कोरियाई नेता, निधन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com