वाशिंगटन:
पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी के भाई रॉबर्ट केनेडी के हत्यारे सिरहान बिशारा सिरहान ने जेल से रिहाई के लिए नया अभियान छेड़ा है। कैलिफोर्निया के एक होटल में अमेरिकी सीनेटर रॉबर्ट केनेडी की गोली मार कर हत्या करने के जुर्म में 67 वर्षीय सिरहान बीते करीब 42 साल से जेल में है। उसके वकीलों के अनुसार, सिरहान ने नया सबूत होने का दावा किया है जिसकी मदद से वह रिहा हो सकता है। वकीलों ने अदालत में पहली बार यह कहते हुए सिरहान की ओर से अपील दायर की है कि सुनवाई के दौरान उसके खिलाफ सबूतों से छेड़छाड़ की गई। उनके अनुसार, अदालत में केनेडी की गर्दन से कथित तौर पर निकाली गई, जिस गोली को प्रतिवादी की बंदूक की गोली से मिलती बताया गया था वह बदली हुई थी। संडे टेलीग्राफ की खबर के अनुसार, बचाव पक्ष के वकीलों ने इस तथ्य की फिर से जांच की मांग की है कि सिरहान को उन छद्म एजेंटों ने फंसाया था, जिनके बारे में अप्रत्यक्ष तौर पर कहा जाता है कि वे सीआईए के थे। वकीलों ने इन तथ्यों की जांच की मांग की है कि एजेंटों ने सिरहान को, अपनी बंदूक से चली गोली से रॉबर्ट की मौत की घटना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए गोलीबारी में भाग लेने को कहा था। सीनेटेर केनेडी की 6 जून, 1968 को मौत हो गई थी। इसके एक दिन पहले लॉस एंजिलिस के एंबैस्डर होटल में सिरहान ने उन्हें गोली मारी थी। राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन हासिल करने के बाद केनेडी इस होटल में जश्न मना रहे थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रॉबर्ट कैनेडी, हत्यारा, अमेरिका