विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2011

कराची में महिलाओं ने निकाली नाटो के खिलाफ रैली

कराची में सैकड़ों महिलाओं ने अमेरिका और नाटो के खिलाफ रैली निकाली। ये कुछ हफ्ते पहले 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत पर गुस्सा दिखा रही थीं।
कराची: पाकिस्तान के कराची शहर में सैकड़ों महिलाओं ने अमेरिका और नाटो के खिलाफ रैली निकाली। मजहबी सियासी पार्टी जमात−ए−इस्लामी की ये महिला कार्यकर्ताएं कुछ हफ्ते पहले नाटो के हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत पर अपना गुस्सा दिखाने के लिए सड़कों पर उतरीं। हाथों में बैनर−झंडे लिए इन महिलाओं ने अमेरिका और नाटो के खिलाफ नारे भी लगाए। इससे पहले आतंकी संगठन लश्कर−ए−तैयबा को चलाने वाले हाफिज सईद ने भी अमेरिका और नाटो के खिलाफ लाहौर में रैली की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, नाटो, रैला, सैनिक, गुस्सा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com