जेपी मॉर्गन चेस (JPMC) के लेवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हजदिनी पर एक जूनियर पुरुष सहकर्मी ने यौन शोषण, नस्लीय उत्पीड़न और प्रोफेशनल दबाव का आरोप लगाया है. पीड़ित सहकर्मी ने कोर्ट में खुद की पहचान छिपाने के लिए अपना नाम 'जॉन डो' बताया है.
न्यूयॉर्क काउंटी सुप्रीम कोर्ट में सोमवार (27 अप्रैल) को फाइल किए गए एक केस के मुताबिक, शादीशुदा बैंकर हजदिनी ने उसे ड्रग्स दिए और जब उसने बिना सहमति के सेक्स करने से मना कर दिया तो उसके करियर को भी खतरे में डालने की धमकी दी.
हालांकि, हजदिनी ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने जॉन डो के साथ कभी कोई गलत काम नहीं किया. अपने वकीलों के जरिए द न्यूयॉर्क पोस्ट को जारी एक बयान में उन्होंने "इस व्यक्ति के साथ कभी भी किसी भी तरह का कोई गलत काम नहीं किया है और वह उस जगह पर भी कभी नहीं गई जहां कथित तौर पर यौन हमला हुआ था."
पीड़ित पुरुष ने आरोप में क्या कहा है?
हालांकि मुकदमे में कुछ शब्द इतने आपत्तिजनक हैं कि हम इसे लिख नहीं सकते हैं. मुकदमे के अनुसार, इस घटना के बाद पीड़ित के जीना और भी दुबर हो गया. एक दिन जॉन डो को हजदिनी ने ड्रिंक्स के लिए बुलाया और मना करने पर कथित तौर पर धमकी दी, "अगर तुमने जल्द ही मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी.ये मत भूलना, मैं तुम्हारी मालिक हूं."
'ड्रग देकर रेप किया'
मुकदमे में आगे कहा गया कि सितंबर 2024 में हजदिनी ने जॉन डो के प्रोफेशनल परफॉर्मेंस को भी बुरा-भला कहा.तब हजदिनी ने कथित तौर पर कहा, "मैं तुम्हारी बॉस हूं. मैं तुम्हें इसकी कीमत चुकाने पर मजबूर करूंगी. क्या तुम्हें लगता है कि तुम्हारे सिर पर मेरा हाथ नहीं रहेगा तो तुम सर्वाइव कर पाओगे. तुम्हें सच में लगता है कि मैनेजमेंट कुछ ब्राउन बॉय इंडियन लीडिंग ओरिजिनेशन चाहता है? अगर तुमने आज रात मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हारा प्रमोशन खराब कर दूंगी."
लोर्ना हजदिनी कौन हैं?
हजदिनी के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने एनवाईयू स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से वित्त और सांख्यिकी में विज्ञान स्नातक की डिग्री हासिल की है. जेपी मॉर्गन में लगभग 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली 37 वर्षीय हाजदिनी वर्तमान में लीवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन की कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल एक्जीक्यूटिव एजुकेशन में प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल कार्यक्रम में भी भाग लिया.
जेपी मॉर्गन से पहले, हाजदिनी ने मेडिकल डायरेक्टर के कार्यालय में, फिर ग्लेज़र कैपिटल मैनेजमेंट में और ट्यूडर इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में इंटर्नशिप की थी.
यह भी पढ़ें: आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट... ऑस्ट्रेलिया में मासूम बच्ची की मौत के बाद जल उठा पूरा इलाका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं