लॉस एंजिलिस:
माइकल जैक्सन के उस घर की संपत्ति नीलाम की गई है, जिसमें वे अपने अंतिम समय तक रहे थे। नीलामी के दौरान उनके शयनकक्ष का वह आईना करीब 19,000 डॉलर में बिका, जिस पर अपने जीवन के अंतिम माह में उन्होंने खुद को प्रेरित करने वाले संदेश लिखे थे। बेवेरी हिल की नीलामी में पॉप शहंशाह के प्रशंसकों ने भाग लिया। फोन से बोली लगाने वाले एक व्यक्ति ने शयनकक्ष का वह आईना खरीदा, जिस पर जैक्सन ने लंदन में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए वापसी के मद्देनजर खुद को प्रेरित करने के लिए एक संदेश लिखा था। यह आईना एक अलमारी का हिस्सा है। जैक्सन ने शो के मद्देनजर आईने पर अपने हाथ से लिखा था, प्रशिक्षण, निपुणता, मार्च, अप्रैल और पूरा मई।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
माइकल जैक्सन, पॉप शहंशाह, नीलामी