- इजरायल-हमास के बीच 28 दिन से चल रही जंग
- हिजबुल्लाह और हूती विद्रोही भी कर रहे हमले
- जंग में अब तक 9000 से ज्यादा लोगों की मौत
इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) की जंग (Israel Palestine Conflict) 7 अक्टूबर से चल रही है. शुक्रवार (3 नवंबर) को जंग का 28वां दिन है. इजरायल पर हमास के अलावा लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह और यमन का चरमपंथी संगठन हूती भी हमले कर रहा है. इस बीच शुक्रवार को इजरायल के F-35 फाइटर जेट ने पहला शिकार किया. इजरायल के F-35 फाइटर जेट ने दूश्मन के क्रूज मिसाइल को मार गिराया है.
इजरायली एयरफोर्स ने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट F-35I Adir से लॉन्च की गई हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल से दुश्मन के क्रूज मिसाइल को मार गिराया. मौजूदा संघर्ष में F-35 का ये पहला ऑपरेशन है. इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि इसी दिन एरो मिसाइल एंटी-टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम (ATBM) ने लाल सागर (Red Sea) क्षेत्र में जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल को रोक दिया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बीच हवा में इंटरसेप्शन
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने हवा से हवा में हुई इस ऑपरेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया. इन्फ्रारेड इमेजरी वीडियो में आदिर फॉर्मेशन से F-35I फाइटर जेट टर्बोफैन इंजन से ऑपरेटेड क्रूज मिसाइल को चेज करता दिख रहा है.
🔴A cruise missile launched from the southeast toward Israeli airspace was successfully intercepted by F-35i fighter jets.
— Israel Defense Forces (@IDF) November 2, 2023
🔴On the same day, the IAF's Arrow Aerial Defense System intercepted a surface-to-surface missile in the Red Sea area. pic.twitter.com/jZn0wcqwUX
इजरायल के साउथ-ईस्ट से लॉन्च की गई मिसाइल को एयरफोर्स के कंट्रोल और पता लगाने वाली सिस्टम ने रोक दिया था. ये क्रूज मिसाइल इजरायली एयरस्पेस की ओर बढ़ रही थी. सिस्टम ने सिग्नल दिया. इसके बाद इजरायल ने अपने फाइटर जेट को तुरंत लॉन्च कर दिया. मिलिट्री एक्सपर्ट और ग्लोबल ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस कंपनी Janes ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जेन्स ने बताया कि यह इस तरह के F-35I से किया गया पहला अटैक है. स्टील्थ फाइटर से लॉन्च की गई मिसाइल ने एक क्रूज मिसाइल को मार गिराया.
आखिर कौन है इज़रायल को चुनौती देना वाला हिज़्बुल्लाह...?
जंग में अब तक 9 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
7 अक्टूबर को हमास के रॉकेट हमले के बाद से इजरायल गाजा पर लगातार हवाई हमले कर रहा है. जंग में अब तक 9000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इजरायल का दावा है कि जमीनी हमले से पहले हमास के ठिकानों पर ये हवाई हमले जरूरी हैं. इस बीच IDF की को-ऑपरेशन यूनिट के कमांडर ने बताया कि कैसे इजरायली एयरफोर्स सैनिकों को "फायर बेल्ट" दे रही है. कैसे हवाई हमले हमलों की तेजी में उन्हें सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए जा रहे हैं.
"इज़रायल-हमास युद्ध में एक विराम की जरूरत": सीजफायर के आह्वान के बीच बोले जो बाइडेन
इजरायल ने गाजा शहर को चारों तरफ से घेरा
इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने गाजा शहर को चारों तरफ से घेर लिया है. अब हमास के लड़ाकों से सीधी लड़ाई हो रही है. IDF के प्रवक्ता ने कहा- "हमारे सैनिक हथियारों और एयरक्राफ्ट्स के जरिए हमास की कमांड सेंटर, लॉन्चिंग पोजिशन, सुरंगों और दूसरे ठिकानों पर हमला कर रहे हैं."
'टाइम्स ऑफ इजरायल' के मुताबिक, गुरुवार को इजरायली सेना ने करीब 150 हमास लड़ाकों को मार गिराया. हमास से लड़ाई में IDF के करीब 23 सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी.
इजरायली सेना ने गाजा शहर को घेरा, हमास ने कहा - हम सबको 'बैग्स' में वापस भेजेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं