इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच 5 दिनों से जंग (Israel Palestine Conflict) चल रही है. 'टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक हमलों में 3600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. हजारों लोग घायल बताए जा रहे हैं. हमास के लड़ाकों (Hamas Group) ने कई लोगों को बंधक बना लिया है. उन्हें गाजा पट्टी (Gaza Strip) के इलाकों में और सुरंगों में रखा गया है. जंग के पांचवें दिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमास के लड़ाकों को इजरायली लोगों को गन पॉइंट पर बंधक बनाते देखा जा सकता है. बंधकों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल हैं.
वायरल हो रहे वीडियो को हमास की ओर से लाइव स्ट्रीम किया गया है. इस वीडियो में हमास के लड़ाके ने एक इजरायली परिवार को गन पॉइंट पर ले रखा है. फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स के पैर से खून बह रहा है, जबकि उसकी पत्नी बगल में बैठी है. उसकी गोद में एक छोटी बच्ची भी है. कपल के दोनों ओर 2 और बच्चे भी बैठे हैं. बच्चे रो रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमास के लड़ाके परिवार को इजरायली सरकार से बात करने को कहते हैं. वीडियो में एक बंदूकधारी को ऑर्डर देते सुना जा सकता है. वह कहता है, "अपने देश से बात करो. उन्हें बताओ कि तुम लोग यहां हो." इसके बाद कैमरे में देखकर शख्स कहता है, "हमास के सदस्य गाजा के नजदीक नाहल ओज़ के किबुत्ज़ में हमारे घर में हैं. मेरे पैर में गोली मारी गई है."
हमास का एक सदस्य उस शख्स से आईडेंटिटी कार्ड मांगता है. जब वह शख्स कहता है कि इसे खोजने के लिए उसे उठना पड़ेगा, तो बंधक बनाने वालों में से एक सदस्य उसकी मदद करता है. वीडियो में शख्स के पैर से काफी खून निकलते हुए और घाव को साफतौर पर देखा जा सकता है. वीडियो में बंदूकधारियों को बंदूक की नोक पर पड़ोस के अन्य लोगों को भी घर छोड़ने के लिए मजबूर करते हुए देखा जा सकता है.
हमास ने इजरायल को दी है ये धमकी
फिलिस्तीनी संगठन हमास ने शनिवार को इजरायल पर ताबड़तोड़ रॉकेट हमले के बाद कम से कम 150 लोगों को बंधक बना लिया है. इसमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. हमास ने धमकी दी है कि गाजा पट्टी पर एक-एक हवाई हमले के बदले में एक-एक बंधक को मौत के घाट उतारा जाएगा. दरअसल, इजरायल के रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी की पूरी घेराबंदी करने के लिए वहां खाना-पानी, बिजली, गैस और फ्यूल की सप्लाई रोकने के आदेश दिए थे. इसके बाद हमास ने ये धमकी दी. गाजा में 2.3 मिलियन लोग रहते हैं.
नेतन्याहू ने कहा-हमास के साथ नहीं होगी कोई बात
बंधकों की हत्या के जोखिम के बावजूद इजरायली सरकार ने हमास के खिलाफ अपने मिलिट्री ऑपरेशन को कम करने या रोकने को कोई संकेत नहीं दिए हैं. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने हमारी धरती को लहूलुहान करने की हिमाकत की है. हमास के साथ शांति की कोई बात नहीं होगी. हमास को मिट्टी में मिला दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:-
भारत को फिलिस्तीनियों के साथ भी खड़ा होना चाहिए: NDTV से बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
इजरायल ने हमास चीफ मोहम्मद डायफ के पिता के घर को बम से उड़ाया, जंग में अब तक 3600 से ज्यादा लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं