इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच 5 दिन से जंग (Israel Palestine Conflict) जारी है. इसे लेकर भारत में भी सियासत शुरू हो गई है. इजरायल-हमास (Hamas Group) के संघर्ष पर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है. इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि भारत को इस मुश्किल घड़ी में फिलिस्तीनियों के साथ भी खड़ा होना चाहिए. बीते दिन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फोन किया था. नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने पीएम को युद्ध की पूरी जानकारी दी थी. जिसके बाद पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा था कि भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ हैं. हम हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं. शशि थरूर ने पीएम के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कही.
केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने NDTV के साथ खास इंटरव्यू में ये बातें कही. उन्होंने कहा, "हमास फिलिस्तीन का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. इजरायल युद्ध पर केंद्र का रुख ज्यादा दूर तक नहीं जाता है. भारत को इजरायल के साथ-साथ फिलिस्तीनियों के लिए भी खड़ा होना चाहिए... देश को फिलिस्तीन के मुद्दे को नहीं भूलना चाहिए."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शशि थरूर का यह बयान कांग्रेस पर बीजेपी के हमले के बाद आया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर आतंकवाद का समर्थन करने और अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति का बंधक होने का आरोप लगाया था.
कांग्रेस ने इजरायल-हमास संघर्ष पर क्या कहा?
दरअसल, कांग्रेस (Congress) ने सोमवार को फिलिस्तीनी लोगों के जमीन, स्वशासन का जिक्र करते हुए गाजा पट्टी के इलाके में तुरंत सीजफायर की अपील की थी. कांग्रेस ने इजरायल और हमास के बीच संघर्ष में आम नागरिकों के मारे जाने पर दुख जताते हुए सोमवार को कहा कि युद्ध को जन्म देने वाले सभी मुद्दों सहित सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत शुरू करने की जरूरत है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने बैठक में पारित प्रस्ताव भी तत्काल संघर्ष विराम की भी अपील की. कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने कहा है कि वह फिलिस्तीनी लोगों के जमीन, स्वशासन और आत्म-सम्मान के साथ जीने के अधिकारों के लिए अपने दीर्घकालिक समर्थन को दोहराती है.
बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा
वहीं, बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरा है. बीजेपी ने कांग्रेस को सीधे-सीधे आतंकियों को समर्थन करने वाला बता दिया है. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस को घेरा है. सूर्या ने कहा, "इजरायल युद्ध पर कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का प्रस्ताव इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण है कि मोदी के पीएम बनने से पहले कैसे भारतीय विदेश नीति कांग्रेस की अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति की बंधक थी."
ये भी पढ़ें:-
Explainer: गाजा पट्टी पर सख्त पहरे के बावजूद कैसे हमास को मिल रहे हथियार? जानें- तालिबान कनेक्शन
इजरायल पर हुए हमास के हमले में किस देश के कितने नागरिकों की हुई मौत, कई बंधक या लापता
इजरायल-हमास के संघर्ष पर भारत में सियासत शुरू, कांग्रेस के प्रस्ताव से पार्टी के भीतर मतभेद उजागर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं