इजरायल-हमास युद्द (Israel Hamas War) के बीच इजरायल ने हिजबुल्लाह के आंतकियों के ठिकाने को निशाना बनाने के मकसद से शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान पर मिसाइल हमला किया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइलों की चपेट में आने से साऊथ लेबनान में रॉयटर्स के एक वीडियो जर्नलिस्ट की मौत हो गई. वहीं, छह अन्य जर्नलिस्ट घायल हो गए. घटनास्थल पर मौजूद एक रॉयटर्स वीडियोग्राफर के अनुसार, इजरायली सेना और लेबनानी मिलिशिया हिजबुल्लाह के बीच बॉर्डर पर झड़प हो रही थी. इस दौरान इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइलों ने उन पर हमला कर दिया.
लेबनान ने घटना के लिए इजरायल को ठहराया जिम्मेदार
लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और हिजबुल्लाह लॉ-मेकर ने इस घटना के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. इस हमले में जान गंवाने वाले जर्नलिस्ट की पहचान इस्साम अब्दुल्ला के रूप में हुई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आरोप पर इजरायल के संयुक्त राष्ट्र दूत का बयान
इसको लेकर इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने अब तक कोई बयान जारी दिया. इजरायल के संयुक्त राष्ट्र दूत, गिलाद एर्दान ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग में कहा, "जाहिर है, हम अपना काम कर रहे किसी भी पत्रकार को मारना या गोली मारना कभी नहीं चाहेंगे .लेकिन आप जानते हैं, हम युद्ध की स्थिति में हैं,ऐसी चीजें हो सकती हैं." उन्होंने कहा कि देश इसकी जांच करेगा.
रॉयटर्स ने अपने वीडियोग्राफर की मौत पर पर जताया दुख
वहीं, रॉयटर्स ने एक बयान में कहा कि लाइव वीडियो सिग्नल प्रोवाइड करते समय इस्साम अब्दुल्ला की मौत हो गई थी. कैमरा एक पहाड़ी की ओर था, तभी एक तेज विस्फोट से कैमरा हिल गया, हवा में धुंआ भर गया और चीखें सुनाई दीं. रॉयटर्स ने कहा, "हमें यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि हमारे वीडियोग्राफर इस्साम अब्दुल्ला की मौत हो गई है."
अपने बयान में रॉयटर्स ने कहा, "हम तत्काल अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और घटना के क्षेत्र में अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं. हम इस्साम के परिवार और सहकर्मियों के साथ खड़े हैं." इस घटना में रॉयटर्स के दो अन्य जर्नलिस्ट थेर अल-सुदानी और माहेर नाजेह घायल हो गए और मेडिकल ट्रीटमेंट करने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं.
मिसाइल हमले में AP और अल जजीरा के दो जर्नलिस्ट घायल
बता दें कि एसोसिएटेड प्रेस (AP) और अल जजीरा सहित अन्य न्यूज आउटलेट्स ने कहा कि मिसाइल इजरायली थे, जबकि रॉयटर्स यह दावा नहीं कर रहा कि मिसाइलें सच में इजरायल द्वारा दागी गई थीं या नहीं. एजेंसी फ्रांस-प्रेस ने कहा कि इस हमले में उसके दो पत्रकार घायल हो गए. वहीं, अल जजीरा ने कहा कि इस घटना में उसके दो पत्रकार भी घायल हुए हैं. अल जजीरा ने भी इस घटना के लिए इजरायल को दोषी ठहराया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं