AFP की रिपोर्ट के अनुसार, हमास (Hamas War) और अन्य मध्य पूर्व आतंकवादी समूहों का समर्थन करनेवाले ईरान के विदेश मंत्री ने गुरुवार को कहा कि इजरायल के खिलाफ नया मोर्चा खोलना गाजा में इजरायल की कार्रवाई पर निर्भर करेगा. हालांकि तेहरान लंबे समय से हमास का समर्थक रहा है, लेकिन ईरान सरकार के अधिकारी वह इस बात पर अड़े हैं कि शनिवार को उनके कट्टर दुश्मन इजराइल के खिलाफ हमास के आतंकवादियों के हमले में उनके देश की कोई भागीदारी नहीं थी.
वहीं, अमेरिका को डर है कि अगर ईरान द्वारा समर्थित भारी हथियारों से लैस इस्लामी समूह हिजबुल्लाह ने हस्तक्षेप किया तो लेबनान के साथ इजरायल की उत्तरी सीमा पर दूसरा मोर्चा खुल जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलने की संभावना पर ईरान
इराक के प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी (Mohammed Shia al-Sudani) के साथ एक बैठक के दौरान विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन (Hossein Amir-Abdollahian) ने कहा, "कुछ देशों के अधिकारी हमसे संपर्क किया और इजरायल के खिलाफ एक नया मोर्चा खुलने की संभावना के बारे में पूछा है." ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, "भविष्य की संभावनाओं के संबंध में हमारा स्पष्ट उत्तर यह है कि सब कुछ गाजा में ज़ायोनी शासन के कार्यों पर निर्भर करता है." अब भी, इजराइल के अपराध जारी हैं और क्षेत्र में नए मोर्चे खोलने की अनुमति के लिए हमसे कोई नहीं पूछता है."
ईरानी विदेश मंत्री का हिज़्बुल्लाह और हमास समर्थकों ने किया स्वागत
इसके बाद ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन गुरुवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पहुंचे, जहां हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) और हमास (Hamas) सहित अन्य ईरान समर्थक समूहों ने उनका स्वागत किया. आज यानी शुक्रवार को दमिश्क जाने से पहले उनका लेबनानी अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है.
इजरायल- हमास युद्द में अब तक 2600 से ज्यादा लोगों की मौत
बता दें कि ईरान ने इजरायल पर हमास के हमले का समर्थन किया है. इजरायल- हमास युद्द (Israel Hamas War) में अब तक 2600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल पर हमास के आतंकवादियों के हमले के चलते1,300 इजरायली और विदेशी नागरिक मारे गए हैं और 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. हमास ने हमले के बाद 150 से ज्यादा इजरायली लोगों और कुछ विदेशियों को बंधक बनाकर रखा है. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. वहीं, इजरायल की तरफ से किए गए जवाबी कार्रवाई में 1500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. जबकि 7000 घायल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं