इजरायल-गाजा युद्ध (Israel-Gaza War) को करीब एक महीना होने को है, लेकिन दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष खत्म होता फिलहाल नहीं दिख रहा है. पिछले दिनों गाजा पट्टी से विदेशी नागरिकता वाले पासपोर्ट धारकों को इलाज के लिए राफाह बॉर्डर के रास्ते मिस्र भेजा जा रहा था. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक अब हमास ने विदेशी नागरिकों की गाजा पट्टी से निकासी पर रोक लगा दी है. इजरायल के कुछ घायल फिलिस्तीनियों को मिस्र के अस्पतालों में जाने की अनुमति देने से इनकार करने के बाद हमास सरकार ने शनिवार को मिस्र में विदेशी पासपोर्ट धारकों की निकासी पर रोक लगा दी. यह जानाकरी एक सीमा अधिकारी की तरफ से दी गई है.
ये भी पढ़ें-"गाजा पर इजरायली हवाई हमले के बाद 60 से अधिक बंधक लापता": हमास का दावा
"विदेशी नागरिक तक तक नहीं जा सकेंगे मिस्र..."
अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, " जब तक कि उत्तरी गाजा के अस्पतालों से निकाले गए घायलों को राफा क्रॉसिंग के जरिए मिस्र नहीं ले जाया जाता, तब तक कोई भी विदेशी पासपोर्ट धारक गाजा पट्टी नहीं छोड़ सकेगा." मिस्र के एक सुरक्षा सूत्र ने एएफपी को पुष्टि की कि शनिवार को कोई भी घायल व्यक्ति या विदेशी पासपोर्ट धारक राफाह के मिस्र टर्मिनल पर नहीं पहुंचा. उन्होंने कहा कि मिस्र के टर्मिनल की तरफ घायलों को लेकर जा रही एम्बुलेंस पर बमबारी के बाद पर निकासी सस्पेंड कर दी गई.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'इजरायल के अस्पताल पर हमले में 15 की मौत, 60 घायल'
इज़रायली सेना ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि उसने गाजा के सबसे बड़े अल-शिफा अस्पताल के बाहर एक एम्बुलेंस पर हमला किया. इजरायली सेना ने कहा था कि इस अस्पताल का इस्तेमाल हमास आतंकवादी सेल कर रहा है. गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायल के अस्पताल पर हमले में करीब 15 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए. बता दें कि 7 अक्टूबर के हमलों के बाद इज़रायल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जवाबी युद्ध शुरू किया था. हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा पर हो रहे हवाई, जमीन और समुद्री हमलों में करीब 9,500 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. वहीं इजरायल पर हमास के हमले में 1400 लोगों की जा चल गई थी, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे.
ये भी पढ़ें-गाजा में 'सीजफायर' नहीं होने से नाराज तुर्की ने इजरायल से अपने राजदूत को वापस बुलाया
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं