विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2019

पांच साल में पहली बार दिखाई दिया आईएस सरगना बगदादी 

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब फिल्माया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में आईएस के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया.

Also Read in
पांच साल में पहली बार दिखाई दिया आईएस सरगना बगदादी 
पांच साल बाद दिखा आईएसआईएस प्रमुख बगदादी
नई दिल्ली:

खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू बक्र अल-बगदादी जिहादी संगठन द्वारा सोमवार को जारी एक वीडियो में पांच साल में पहली बार दिखाई दिया.हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब फिल्माया गया, लेकिन बगदादी ने पूर्वी सीरिया में आईएस के अंतिम गढ़ बागूज के लिए महीनों चली लड़ाई का जिक्र किया. यह लड़ाई पिछले महीने ही समाप्त हुई.एक गद्दी पर बैठे और तीन लोगों को संबोधित करते हुए बगदादी ने कहा कि बागूज की लड़ाई खत्म हो गई है. वीडियो में इन तीनों व्यक्तियों के चेहरे धुंधले किए गए हैं.

जिंदा है आईएस प्रमुख अबु बकर अल बगदादी? फिर जारी किया ऑडियो टेप

गौरतलब है कि बीते दिनों श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों में आईएस के हाथ होने की बात सामने आ रही है. इस हमले में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी जबकि 500 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं. ध्यान हो कि श्रीलंका के तीन अलग-अलग शहरों में सीरियल धमाके हुए थे, इस दौरान कई चर्च को निशाना बनाया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bagdadi, ISIS, Sri Lanka, Attack In Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com