विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2011

सैनिकों की वापसी से पूर्व इराकी पीएम अमेरिका रवाना

प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी पहली बार विदेशी सैनिकों की मौजूदगी से मुक्त राष्ट्र के नेता के रूप में रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए।
बगदाद: प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी पहली बार विदेशी सैनिकों की मौजूदगी से मुक्त राष्ट्र के नेता के रूप में रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गए। अमेरिकी सैनिकों की वापसी अंतिम चरण में है। अपनी दो दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान मलिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्यापक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। करीब आठ साल पहले अमेरिका की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय बलों द्वारा सद्दाम हुसैन को अपदस्थ करने के लिए किए गए हमले के बाद इराक से पूरी तरह अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो रही है और यह प्रक्रिया संपन्न होने में एक माह से भी कम का समय बचा है। मलिकी के मीडिया सलाहकार अली मुसावी ने बताया कि यह पहली बार होगा कि मलिकी एक ऐसे इराकी राष्ट्र के मुखिया के रूप में जा रहे हैं, जब देश में अमेरिकी सैनिक नहीं होंगे। मलिकी के साथ विदेश मंत्री होशियार जेबारी, कार्यवाहक रक्षा मंत्री सादून अल दुलैमानी, परिवहन मंत्री खरूल्लाह हसन बाबाकीर, व्यापार मंत्री हादी अल अमेरी तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फलह अल फयाद भी अमेरिका यात्रा पर गए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इराक, अमेरिका, सेना वापसी, नूरी अल मलिकी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com