विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2011

ओबामा का इराक में लड़ाई खत्म करने का ऐलान

इराक से लौटे कुछ अमेरिकी सैनिकों का स्वागत करते हुए ओबामा ने कहा कि वह अमेरिकी जनता की ओर से फौज का शुक्रिया अदा करते हैं।
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक में नौ साल बाद लड़ाई खत्म करने का ऐलान कर दिया है। इराक से लौटे कुछ अमेरिकी सैनिकों का नॉर्थ कैरोलाइना में स्वागत करते हुए ओबामा ने कहा कि वह अमेरिकी जनता की ओर से फौज का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इन बलिदानों की वजह से नया इराक बन सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ईराकी प्रधानमंत्री अल−मलिकी जल्द ही दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अगले दौर की बातचीत के लिए मुलाकात करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ईराक, अमेरिका, जनता, युद्ध खत्म
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com