विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2011

इराक में हुए बम विस्फोटों में 57 लोगों की मौत

राजनीतिक संकट का सामना कर रहे इराक की राजधानी बगदाद में हुए विस्फोटों में 57 व्यक्तियों की मौत हो गई है।
Baghdad: राजनीतिक संकट का सामना कर रहे इराक की राजधानी बगदाद में हुए विस्फोटों में 57 व्यक्तियों की मौत हो गई है। देश में उप-राष्ट्रपति पर लड़ाकू दस्ता संचालित करने का आरोप लगाया गया है और प्रधानमंत्री ने गठजोड़ तोड़ने की धमकी दी है। अमेरिकी सैनिकों की देश से पूरी तरह से विदाई के कुछ ही दिनों के बाद इन विस्फोटों में करीब 175 लोग जख्मी हो गये हैं। हिंसा के बाद देश में राजनीतिक संकट उत्पन्न हो गया है और सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पिछले चार महीने में हिंसा की यह सबसे बड़ी घटना है। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट सुबह के समय में हुआ और सुरक्षा बलों ने घटना स्थलों की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि यह बम विस्फोट मध्य बगदाद के अलावी, बाब अल मुअतम और कराडा जिलों में, उत्तर में पड़ोसी शुला और शाब में, पूर्व में जद्ररियाह और दक्षिण में अल-अमील में हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जियाद तारिक ने बताया कि 10 बम धमाकों में 57 व्यक्ति मारे गए हैं और 175 व्यक्ति घायल हो गए हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने 11 धमाकों की बात कही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इराक, विस्फोट, 57 लोग मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com