Islamabad:
पाकिस्तान के जाने−माने क्रिकेटर और नेता इमरान खान ने कराची में एक बहुत बड़ी रैली की जिसमें लाखों की तादाद में लोग शामिल हुए। जानकारों का कहना है कि कराची में इतनी बड़ी रैली हाल के दिनों में नहीं देखी गई। इस रैली के निशाने पर सबसे ज्यादा पाक सरकार रही और यूसुफ रजा गिलानी रहे। इमरान खान ने इशारों में यह भी कहा कि जो लोग जम्हूरियत को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं वह इससे दूर रहें। उन्होंने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी को भी भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी तहरीके इंसाफ उनके साथ है। दरअसल, इमरान खान ने हाल में कई रैलियां की हैं और माना जा रहा है कि इन दिनों वह पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पाकिस्तान, रैली, कराची, इमरान खान