Islamabad:
पाकिस्तान की विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार ने कहा कि उनका देश राष्ट्रीय हितों से समझौता किए बगैर अन्य देशों के साथ मित्रवत सम्बंध चाहता है। 'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' के अनुसार खार ने गुरुवार को कहा, "पाकिस्तान अपने मुख्य उद्देश्यों, राष्ट्रीय हितों एवं जनता की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी नीतियों का निर्माण करेगा।" उन्होंने कहा कि राजनयिकों एवं उच्चायुक्तों के दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए देश की नीतियों का पुनर्मूल्यांकन किया गया। इसमें राष्ट्रीय हितों को न केवल परिभाषित किया गया, बल्कि इसे प्राप्त करने के तरीकों एवं साधनों पर भी चर्चा की गई। खार ने कहा कि राजनयिकों के सम्मेलन की सिफारिशें संसद और फिर अंतिम मंजूरी के लिए नेशनल एसेम्बली की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति में पेश की जाएंगी।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हिना रब्बानी, पाकिस्तान, मित्रवत संबंध