इजरायली सेना ने सोमवार को कहा कि हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद गाजा में बंधक बनाए गए 11 बंधक को रिहा कर दिया है. सेना ने एक बयान में कहा, "रेड क्रॉस से मिली जानकारी के आधार पर, 11 बंधक वर्तमान में इजरायली क्षेत्र में जा रहे हैं." कतरी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने एक्स पर कहा," 33 फिलिस्तीनियों को इजरायली जेलों से मुक्त किया जाएगा".
इज़रायल और हमास शुक्रवार से गाजा में लड़ाई को चार दिनों के लिए रोकने पर सहमत हुए, इस अवधि के दौरान इज़रायल द्वारा रखे गए 150 फ़िलिस्तीनी कैदियों के बदले में कुल 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा. गाजा से कुछ विदेशी बंदियों को अलग से मुक्त कराया गया है. इससे पहले सोमवार को संघर्ष विराम में दो दिन के विस्तार पर सहमति बनी थी, जिसके तहत इजरायली कैदियों की तीन गुना संख्या के बदले गाजा पट्टी से हर दिन कम से कम 10 बंधकों को रिहा करने की आवश्यकता होगी.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
एक बयान में, निर ओज़ किबुत्ज़ के निवासियों ने कहा कि रिहा किए गए सभी 11 लोग समुदाय से थे. इसमें कहा गया, "शेष बंधकों में से 49 निर ओज़ से हैं." "इस सूची में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, माता, पिता, दादा और दादी शामिल हैं." किबुत्ज़ के अधिकारी ओस्नाट पेरी ने कहा कि सोमवार की रिहाई ने "हमारे समुदाय के लिए राहत की सांस ली है, हालांकि हम अपने प्रियजनों के बारे में चिंतित हैं जो अभी भी बंधक बने हुए हैं."
ये भी पढ़ें : गाजा में 'कैद' से 4 दिनों तक बचता रहा इजरायली युवा, हमास ने रूस को 'खुश' करने के लिए किया रिहा
ये भी पढ़ें : इजरायल-हमास के बीच 2 दिन बढ़ा सीजफायर, कतर और इजिप्ट ने मिलकर क्या करवाई डील?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं