इस्लामाबाद:
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा कि उनका देश अफगानिस्तान के वास्ते आपूर्ति काफिलों का रास्ता अभी कई सप्ताह तक बंद रख सकता है और इसके अलावा वह अमेरिका के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की बात भी खारिज नहीं करेगा। गिलानी ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अभी भी विश्वास की कमी है और दोनों पक्षों को विश्वास विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह टिप्पणी बीबीसी को दिये साक्षात्कार में की। पाकिस्तान ने गत महीने नाटो के हवाई हमले में अपने 24 सैनिकों के मारे जाने के विरोध में नाटो काफिलों को रोकने के साथ ही अमेरिका से कहा था कि वह उसके शम्सी हवाई ठिकाने को खाली कर दे। अमेरिका कथित रूप से शम्सी हवाई ठिकाने का इस्तेमाल सीआईए संचालित ड्रोन विमानों के लिए करता था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, हवाई, पाक