विज्ञापन

तुर्किए में पब्लिक प्लेस पर अज्ञात शख्स ने बरसाई गोलियां, 4 की मौत; कई घायल

Turkiye Mass Shooting: तुर्किए में अज्ञात हमलावर ने एक रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग की और फिर सड़कों पर गोलियां बरसाता रहा. इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई.

तुर्किए में पब्लिक प्लेस पर अज्ञात शख्स ने बरसाई गोलियां, 4 की मौत; कई घायल

तुर्किए के मर्सिन शहर में बंदूकधारी ने खुलेआम सड़क पर फायरिंग की है. इसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और 8 घायल हैं. DHA और IHA न्यूज़ एजेंसियों ने बताया कि एक बंदूकधारी ने फायरिंग की और लोग मारे गए. 

DHA ने कहा कि हमलावर ने एक रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग की. रेस्टोरेंट  में हुई फायरिंग में कम से कम दो लोग मारे गए, जबकि बाकी दो लोगों की मौत बाहर गोली लगने से हुई. गोलीबारी के बाद हमलावर एक कार में भाग गया. घटना के बाद पुलिस बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है.

पिछले महीने एक स्कूल में भी एक स्टूडेंट ने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी थी. स्टूडेंट ने साउथ-ईस्ट के सिवेरेक जिले में अपने पुराने हाई स्कूल में फायरिंग कर दी, जिसमें स्टूडेंट्स समेत 16 लोग घायल हो गए और फिर उसने खुद को भी मार डाला. 

इसके बाद अधिकारियों ने गुमराह करने वाली जानकारी फैलाने से लेकर दो जानलेवा स्कूल शूटिंग की ऑनलाइन तारीफ करने तक के आरोपों में 160 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया था. दूसरी स्कूल फायरिंग की घटना में कम से कम 9 बच्चे मारे गए थे.

यह भी पढ़ें: होर्मुज में 'बॉस' बनने की तैयारी में ईरान, अब जहाजों को खुद बेचेगा बीमा; जानें क्या है ये इंश्योरेंस प्लान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turkiye, Mass Shooting, Mersin City
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com