विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2011

अमेरिका को उम्मीद, रिटेल में FDI पर आगे बढ़ेगा भारत

अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि भारत देर सेवर बहु-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर आगे कदम बढ़ाएगा।
वाशिंगटन: अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि भारत देर सेवर बहु-ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर आगे कदम बढ़ाएगा। सरकार ने विपक्षी दलों के भारी विरोध के चलते इस आशय के अपने फैसले को फिलहाल टाल दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, हमने पिछले सप्ताह कहा था कि हमारी राय में यह कदम अमेरिका तथा भारतीय जनता व व्यापार, दोनों के हित में है और इससे हमारी अर्थव्यवस्थाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा, हम अंततोगत्वा इस पर आगे कदम बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं। टोनर ने कहा कि इस फैसले पर काम तो भारत सरकार को ही करना है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एफडीआई, अमेरिका, रिटेल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com