विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2017

जरदारी ने शरीफ से कहा, 'इस्तीफा दो और शेर की तरह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करो'

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मांग की कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का एक शेर की तरह सामना करना चाहिए

जरदारी ने शरीफ से कहा, 'इस्तीफा दो और शेर की तरह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करो'
नवाज शरीफ के परिवार पर पनामा पेपर्स लीक मामले में जांच चल रही है (फाइल फोटो)
  • शरीफ की बेटी मरियम शरीफ जांच दल के सामने पहली बार पेश हुई
  • नवाज शरीफ के परिवार पर विदेश में संपत्तियों का मामला चल रहा है
  • आसिफ अली जरदारी ने शरीफ से आरोपों का सामना करने की सलाह दी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मांग की कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए और उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का एक शेर की तरह सामना करना चाहिए. जरदारी ने सांघर के खिप्रो में एक जनसभा से कहा, शासकों को संयुक्त जांच दल से दिक्कत है लेकिन यदि आपको कोई समस्या है तो आप (नवाज शरीफ) प्रधानमंत्री बदलकर नया प्रधानमंत्री ला सकते हैं क्योंकि पीएमएलएन के पास बहुमत है.

उल्लेखनीय है कि शरीफ एवं उनका परिवार पनामा पेपर्स में हुए खुलासे के मद्देनजर विदेश में संपत्तियों की जांच कर रहे संयुक्त जांच दल के समक्ष पेश हुआ है.

जरदारी ने नवाज शरीफ से कहा, 'मैं कहता हूं कि मियां साहिब शेर की तरह बनिए क्योंकि उन्होंने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए शेर का चिन्ह चुना है.' जरदारी का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले शरीफ की बेटी मरियम शरीफ जेआईटी के सामने पहली बार पेश हुई थीं. 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif, Like A Lion, Former President Asif Ali Zardari, Joint Investigating Team (JIT), Panama Papers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com