विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2017

मिस्र में मस्जिद पर भीषण हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ छेड़ा गया बड़ा अभियान

उत्तरी सिनाई में आतंकवादियों द्वारा जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर किए गए हमले में कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए.

Also Read in
मिस्र में मस्जिद पर भीषण हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ छेड़ा गया बड़ा अभियान
उत्तरी सिनाई में आतंकियों ने जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद पर किया हमला (फोटो : AFP)
काहिरा: मिस्र की वायुसेना ने उत्तरी सिनाई प्रांत में मस्जिद पर हुए भीषण हमले के कुछ ही घंटों के भीतर कई आतंकवादियों को मार गिराया और उनके वाहन नष्ट कर दिए. गौरतलब है कि अशांत उत्तरी सिनाई में आतंकवादियों ने जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बम हमला किया था, जिससे कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए. सेना के प्रवक्ता तामेर एल-रफाई ने एक बयान में कहा कि वायुसेना ने उत्तरी सिनाई के आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादियों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए हैं और जानलेवा हमले में प्रयुक्त वाहन नष्ट कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के हथियार डिपो को भी निशाना बनाया गया है.

यह भी पढ़ें : मिस्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 50 पुलिसकर्मी मारे गए

आतंकवादियों ने कल जुमे की नमाज के दौरान अल-अरिश शहर में स्थित अल-रौदा मस्जिद पर बम से हमला करने के बाद गोलीबारी की, जिसमें बड़ी तादाद में लोग मारे गए. हमले के तुरंत बाद राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाकर सुरक्षा हालात का जायजा लिया था.

यह भी पढ़ें : मिस्र में सुरक्षाबलों की छापामारी में 10 आतंकी ढेर

उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ बल प्रयोग की बात कही थी. मिस्र सरकार ने हमले के बाद तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्र के सिनाई प्रांत में हुए आतंकवादी हमले पर शोक जताने के लिए राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी से फोन पर बात की और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय 'बर्बर आतंकवादी' समूहों को बर्दाश्त नहीं करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egypt Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com