वाशिंगटन:
अमेरिका-पाक संबंधों में आई कड़वाहट के बाद पाकिस्तान के अपने हवाई रक्षा तंत्र को मजबूत करने के बीच अमेरिका की एक प्रभावशाली विचारक संस्था ने कहा है कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच साल 2012 में सीधे सैन्य टकराव का खतरा बढ़ रहा है जबकि भारत पाक के बीच सीधे सैन्य टकराव का खतरा घट रहा है। प्रिवेंटिव प्रायोरिटीज सर्वे (पीपीएस) की काउन्सिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (सीएफआर) ने पाकिस्तान और सऊदी अरब में अस्थिरता, ईरान के परमाणु संकट, यूरोप के कर्ज संकट समेत अन्य मुद्दों को अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के हिसाब से सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आकस्मिक घटना के तौर पर सूचीबद्ध किया है। प्रिवेंटिव प्रायोरिटीज सर्वे में इस साल अमेरिका पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव ने भारत पाक के बीच संघर्ष की संभावना को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष दस आकस्मिक होने वाली घटनाओं में जगह बना ली है। सीएफआर विशेषज्ञ मिकाह जेंको ने कहा, सर्वे में जवाब देने वालों का मानना है कि लश्कर-ए-तैय्यबा द्वारा 2008 में मुंबई पर किए गए हमले जैसे हमले के दोहराव से भारत पाक संघर्ष की संभावना कम है जबकि अमेरिका और पाकिस्तान के संबंधों में और गिरावट आई है तथा हजारों अमेरिकी सैनिकों को पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान सीमा के निकट तैनात किया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, पाक, टकराव