अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर मेक्सिको को फिलहाल राहत दी है. यह फैसला मेक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम के साथ बातचीत के बाद लिया गया है. ट्रंप ने कहा है कि नए टैरिफ अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के बीच समझौते के तहत आने वाले व्यापार पर लागू नहीं होंगे, जो 2 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से बात करने के बाद मैं इस बात पर सहमत हो गया हूं कि मेक्सिको को USMCA के तहत आने वाली किसी भी चीज पर टैरिफ का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी. यह समझौता 2 अप्रैल 2025 तक है.य ह राष्ट्रपति शीनबाम को एक रियायत और सम्मान के रूप में दिया गया है. धन्यवाद, राष्ट्रपति शीनबाउम, आपके काम और सहयोग के लिए!'
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कनाडा और मैक्सिको से अमेरिकी आयात पर ट्रंप द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के प्रभावी होने के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट आई और अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अमेरिकियों को व्यापक आधार पर मूल्य वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है.
जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से ट्रंप ने सहयोगियों और विरोधियों दोनों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी और घोषणा की है कि व्यापार उनकी विदेश नीति का प्रमुख हिस्सा होगा.
ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ को अमेरिकी सरकार के राजस्व का प्रमुख स्रोत बनना चाहिए और साथ ही व्यापार असंतुलन और उन प्रथाओं को दूर किया जाना चाहिए, जिन्हें वाशिंगटन अनुचित मानता है.
इससे पहले ट्रंप ने ‘एनबीसी न्यूज' को दिए साक्षात्कार में कहा था कि हम कनाडा को हर साल 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की सब्सिडी दे रहे हैं. हम मैक्सिको को लगभग 300 अरब अमेरिकी डॉलर की सब्सिडी दे रहे हैं. हमें सब्सिडी नहीं देनी चाहिए. हम इन देशों को सब्सिडी क्यों दे रहे हैं? अगर हम उन्हें सब्सिडी दे रहे हैं, तो उन्हें (अमेरिका का) एक राज्य बन जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं