विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2011

रूस : गीता पर पाबंदी की अर्जी रद्द

रूस : गीता पर पाबंदी की अर्जी रद्द
सर्बिया के एक चर्च ने गीता को कट्टरपंथी ग्रंथ बताते हुए इस पर प्रतिबंध की मांग की थी, जिसका रूस के कई इलाकों सहित भारत में जमकर विरोध हुआ।
तोमस्क:

रूस के तोमस्क में बुधवार को भारतीय धर्म ग्रंथ भगवद् गीता पर रोक लगाने के मामले में कोर्ट ने फैसला लेते हुए दायर याचिका खारिज कर दी है।

सर्बिया के एक ईसाई चर्च ने गीता को कट्टरपंथी ग्रंथ बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसका रूस के कई इलाकों के साथ भारत में भी जमकर विरोध हुआ था। यह मुद्दा भारतीय संसद में भी उठाया गया था।

मंगलवार को विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने रूसी राजदूर अलेक्जेंडर कदाकिन से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि इस मामले में फैसला भारतीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। वहीं गीता पर रोक लगाने की मांग के विरोध में दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली भी निकाली।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भगवद् गीता, गीता पर प्रतिबंध, रूस में गीता पर पाबंदी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com