विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Apr 03, 2015

मुंबई में मुस्लिम छात्रा ने जीती भगवत् गीता प्रतियोगिता

Read Time: 1 min
मुंबई में मुस्लिम छात्रा ने जीती भगवत् गीता प्रतियोगिता
मुंबई:

मुंबई से सटे मीरा रोड की एक मुस्लिम लड़की ने भगवत् गीता प्रतियोगिता जीत कर सबको हैरान कर दिया है। धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बनी इस बालिका का नाम है, मरियम सिद्धिकी।

12 साल की मरियम कॉस्मापॉलिटन हाई स्कूल की  छठी कक्षा में पढ़ती है। मरियम ने इस्कॉन द्वारा आयोजित गीता चैंपियन लीग में पहला स्थान पाया है। 100 अंकों की इस प्रतियोगिता में 3000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता के एक महीना पहले तैयारी करने के लिए इस्कॉन ने सभी प्रतियोगियों को पढ़ने के लिए जरूरी किताबें दी थी। उसी के आधार पर तैयारी कर मरियम ने परीक्षा दी और पहला स्थान प्राप्त किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Explainer : जम्मू में क्यों बढ़ रहे हैं आतंकी हमले? पैटर्न में क्या दिख रहा बदलाव?
मुंबई में मुस्लिम छात्रा ने जीती भगवत् गीता प्रतियोगिता
अब माननीय हुए भिंडरावाला के भक्त अमृतपाल,जानें खालिस्तान से लेकर संसद में शपथ तक का सफर
Next Article
अब माननीय हुए भिंडरावाला के भक्त अमृतपाल,जानें खालिस्तान से लेकर संसद में शपथ तक का सफर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;