बीजिंग:
चीन की पुलिस को विदेशी महिलाओं के अपहरण और तस्करी खासकर सीमावर्ती देशों वियतनाम, लाओस और म्यांमार से, बढ़ते मामलों से निपटना पड़ रहा है। इसके लिए मुख्यरूप से असंतुलित लिंगानुपात जिम्मेदार है। 'चाइना डेली' ने चीन के जनसुरक्षा मंत्रालय में मानव तस्करी निरोधी कार्यालय के निदेशक चेन शिकु के हवाले से कहा कि तीन देशों से लाई जा रहीं महिलाएं अधिकतर गरीब परिवारों की हैं। उन्हें नौकरी या चीन के धनी पुरुषों से शादी का झांसा देकर लाया जा रहा है। चेन ने कहा कि चीन में विदेशी महिलाओं की तस्करी निश्चित तौर पर बढ़ी है, लेकिन इसे स्पष्ट करने के लिए आंकड़े नहीं दिए। बहरहाल उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के जन सुरक्षा विभाग के अनुसार स्थानीय पुलिस ने अब तक अपहृत 206 विदेशी वधुओं को बचाया है। चीन के ग्रामीण पुरुषों में दक्षिण एशियाई देशों खासकर वियतनाम की महिलाओं से शादी की घटनाएं काफी आम हैं। इसका कारण असंतुलित लिंगानुपात है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीन, मानव तस्करी, औरतों की तस्करी