विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2011

'ममता को लामा के कार्यक्रम में न भेजे भारत'

चीन ने सरकार से गुजारिश की है कि वह ममता बनर्जी और एमके नारायणन को दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने से रोके।
Beijing: दलाई लामा की भारत की मौजूदगी को लेकर हो हंगामा मचा चुके चीन ने अब सरकार से गुजारिश की है कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल एमके नारायणन को दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने से रोके। भारत में चीन के राजदूत यू ली ने इस बात को माना है कि इस बाबत चीन की तरफ से बकायदा ऑफिशियल नोट सरकार को सौंप दिया गया है। चीन का मानना है कि ममता बनर्जी या एमके नारायणन के दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होने से इस बात का संदेश जाएगा कि दलाई लामा को सरकार का समर्थन मिला हुआ है। दरअसल, दलाई लामा ने मदर टरेसा पर आयोजित एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्यपाल को निमंत्रण भेजा है। इस बीच सरकार ने साफ कर दिया है कि दलाई लामा के कार्यक्रम में शामिल होना या न होना दोनों का निजी मामला है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चीन, दलाई लामा, कार्यक्रम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com