विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

ब्रिटेन में फर्जी विवाह गिरोह चलाने वाले पांच पाकिस्तानियों को जेल

ब्रिटेन के आव्रजन कानून का फायदा उठाने के इरादे से फर्जी तरीके से शादी ब्याह करने वाले वाले एक गिरोह को जेल की सजा सुनाई गई है।
लंदन: ब्रिटेन के आव्रजन कानून का फायदा उठाने के इरादे से फर्जी तरीके से शादी ब्याह करने वाले वाले एक गिरोह को जेल की सजा सुनाई गई है। इस गिरोह में पांच पाकिस्तानी पुरुष तथा कई स्लोवाक महिलाएं शामिल थी। लीड्स के टाउन हाल स्थित पंजीयक कार्यालय में यूके बार्डर एजेंसी द्वारा 28 मार्च को फर्जी विवाह का मामला पकड़े जाने के बाद गिरोह का पता चला था। गिरोह को 22 दिसंबर को सजा सुनाई गई। आव्रजन मंत्री डैमियन ग्रीन ने कहा, गिरोह ने व्यवस्थित तरीके से आव्रजन व्यवस्था का उल्लंघन किया और विवाह की पवित्रता का अनादर किया। उन्होंने कहा, हम आ्रवजन नियमों के साथ छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। ग्रीन ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल गिरोह का संबंध प्राय: गंभीर संगठित अपराध से होता है। आव्रजन अधिकारियों ने फर्जी विवाह समारोह से पाकिस्तानी पुरुष मुहम्मद उस्मान तथा स्लोवाक महिला मारिया राकोवा को गिरफ्तार किया था। ये दोनों शादी कर रहे थे। इस मौके पर मौजूद पांच अन्य पाकिस्तानी और स्लोवाक नागरिक..फारुख खान, मुहम्मद मुगल तथा सईद गारदेजी तथा इवा फाकुनोवा तथा लुकसान मुर्गोस को गिरफ्तार किया गया। इन सभी को आव्रजन कानून के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जांच में यह पता चला कि खान तथा मुगल भी ब्रिटेन में रहना चाह रहे थे। इन दोनों ने 2010 में स्लोवाक महिला से शादी की थी। इसी आरोप में लातिका होलुबोवा तथा इवाना होलुबोवा को भी गिरफ्तार किया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रिटेन, सजा, जेल, पाकिस्तानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com