लंदन:
ब्रिटेन ने अपने सभी डिप्लोमेटिक स्टाफ को ईरान से वापस बुला लिया है। वहीं ईरान के सभी अधिकारियों को ब्रिटेन ने देश छोड़ कर जाने को कह दिया है। ब्रिटेन ने अपनी एंबेसी पर हुए हमले के बाद यह कड़ा कदम उठाया है। ईरान की राजधानी तेहरान में ब्रिटेन की एंबेसी और कर्मचारियों के मकानों पर हमला किया गया था। वह ईरान पर लगाए गए ब्रिटिश प्रतिबंध का विरोध कर रहे थे। छात्र एंबेसी में घुस गए और आग लगा दी थी। इस हमले के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि ईरान को इस तरह की हरकत के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय ने घटना पर अफसोस जताया है वहीं फ्रांस और जर्मनी ने भी अपने राजदूतों को ईरान से वापस आने के लिए कह दिया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ब्रिटेन, अधिकारी, ईरान, वापस बुलाये