विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

अफगानिस्तान में बड़ा बम धमाका: काबुल यूनिवर्सिटी के नजदीक विस्फोट में 26 की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा बम धमाका हुआ है

Also Read in
अफगानिस्तान में बड़ा बम धमाका: काबुल यूनिवर्सिटी के नजदीक विस्फोट में 26 की मौत
काबुल बम विस्फोट में कई घायल भी हुए हैं.
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बड़ा बम धमाका हुआ है. अफगानिस्तान में नये वर्ष के जश्न के बीच राजधानी काबुल में हुए आज आत्मघाती हमले में 26 लोग मारे गये हैं जबकि 18 अन्य घायल हो गये हैं. एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब राजधानी में लोग पारसी नये वर्ष की छुट्टी माना रहे थे. अभी यह जानकारी अफगानिस्तानी मीडिया के हवाले से मिल रही है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. 

बताया जा रहा है कि यह विस्फोट ऐसे वक्त में हुआ है, जब अफगानिस्तान की राजधानी में लोग नवरोज मना रहे थे. बता दें कि नवरोज फारसी में नये साल के शुरुआत का पहला दिन होता है. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि काबुल में एक आत्मघाटी हमलावर ने मस्जिद के निकट खुद को उड़ा लिया. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan, Blast, Kabul
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com