वाशिंगटन:
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि पाकिस्तान नाटो बमबारी की अमेरिका नीत जांच में शामिल होने से इनकार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अफगानिस्तान की सीमा से लगती पाकिस्तान की सैन्य चौकियों पर नाटो के हवाई हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तानियों को जांच में शामिल होने के लिए निश्चित तौर पर आमंत्रित किया गया है। हमें विश्वास है कि उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने आज की तारीख तक इसमें शामिल नहीं होने का फैसला किया है, लेकिन हम उनकी भागीदारी का स्वागत करेंगे। पिछले हफ्ते हुई नाटो बमबारी की घटना से पाकिस्तान में रोष फूट पड़ा था और अमेरिकी मध्य कमान ने एक शीर्ष अधिकारी के नेतृत्व में इसकी जांच गठित कर दी है तथा पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सरकारों को इसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया है। अफगानिस्तान में मौजूद अंतरराष्ट्रीय सहायता बल (आईएसएएफ) भी जांच का हिस्सा होगा। यह जांच 23 दिसंबर तक पूरी की जानी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अमेरिका, नाटो हमला, पाकिस्तान