विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2015

ब्राजील में बस हादसे में 15 लोगों की मौत, 40 घायल

ब्राजील में बस हादसे में 15 लोगों की मौत, 40 घायल
साओ पाउलो: ब्राजील के पराटी शहर में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को रियो डी जनेरियो के पराटी को त्रिनिदाद से जोड़ने वाले राजमार्ग पर यह हादसा हुआ।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना एक ढलान पर बनी घुमावदार सड़क पर हुई। पराटी दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्यों रियो डी जनेरियो और साओ पाउलो की सीमा पर स्थित है और विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी जनसंख्या करीब 40,000 है।

ब्राजील की सड़कों पर हर साल करीब 43,000 लोगों की मौत होती है। सांता कैटरीना में मार्च में एक धार्मिक समारोह में लोगों को ले जा रही एक बस के ऊंचाई से गिर जाने से 54 लोगों की मौत हो गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, साओ पाउलो, सड़क हादसा, Brazil, Bus Accident, Sao Paulo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com