विज्ञापन

तुर्की में एक और विपक्षी मेयर को हिरासत में लिया गया, लगातार हो रही कार्रवाई

विपक्ष ने 2024 से लगे आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि ये जांच राजनीतिक कारणों से प्रेरित हैं. सरकार का कहना है कि न्यायपालिका स्वतंत्र है.

तुर्की में एक और विपक्षी मेयर को हिरासत में लिया गया, लगातार हो रही कार्रवाई
तुर्की के राष्ट्रपति पर विरोधियों का दमन करने के आरोप लग रहे हैं.
  • तुर्की पुलिस ने भ्रष्टाचार जांच के तहत अंकारा के एटीमेसगुट जिले के विपक्षी मेयर और अन्य को हिरासत में लिया है
  • मार्च में नगर पालिका के खातों में गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके बाद सरकारी वकीलों ने जांच शुरू की थी
  • कृषि मंत्री के अनुसार बुधवार से जंगल में लगी 115 आग की घटनाओं में से अधिकांश पर काबू पा लिया गया है

तुर्की पुलिस ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार की जांच के सिलसिले में अंकारा के एटीमेसगुट जिले के विपक्षी मेयर और अन्य लोगों को हिरासत में लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने तड़के एटीमेसगुट नगर पालिका में छापेमारी की और मेयर एर्दल बेसिकसिओग्लू को हिरासत में ले लिया. राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन की मुख्य विपक्षी पार्टी द्वारा चलाई जा रही नगर पालिकाओं के खिलाफ की जा रही अभूतपूर्व कानूनी कार्रवाई में यह एक और कदम था.

NTV ने बताया कि मार्च में नगर पालिका के खातों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद सरकारी वकीलों ने गबन की जांच शुरू की थी. बुधवार को पुलिस ने इस्तांबुल के उस्कुदार जिले के विपक्षी मेयर और पांच अन्य लोगों को बिल्डिंग और ऑक्यूपेंसी परमिट में कथित गड़बड़ी के आरोप में हिरासत में लिया. विपक्ष ने 2024 से लगे आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि ये जांच राजनीतिक कारणों से प्रेरित हैं. इससे पहले भी कई विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा जा चुका है. सरकार का कहना है कि न्यायपालिका स्वतंत्र है. 

टूरिस्ट इलाकों से आग से टेंशन

वहीं दूसरी ओर तुर्की  के टूरिस्ट इलाकों के जंगल में आग बढ़ती जा रही. बृहस्पतिवार को सैकड़ों फायरफाइटर्स ने देश के मेडिटेरेनियन तट पर प्रमुख टूरिस्ट इलाकों के पास फैल रही जंगल की आग को बुझाने के लिए संघर्ष किया. अधिकारियों ने अंताल्या शहर और एजियन सागर के रिसॉर्ट्स - फेथिये (जहां गुरुवार को आग ने फिर से जोर पकड़ लिया) और आयवालिक - के आसपास लगी आग को लेकर खास चिंता जताई.TRT पब्लिक टेलीविजन पर एक व्यक्ति को आग वाली जगह से अपनी भेड़ों को कंधों पर उठाकर ले जाते हुए दिखाया गया.

नेशनल फॉरेस्ट्री ऑफिस ने बताया कि फायरफाइटर्स ने फेथिये के बाहर बुधवार को शुरू हुई आग बुझाने की कोशिशें तेज कर दी हैं, जहां तेज हवाओं ने आग को फिर से भड़का दिया था. बालिकेसिर प्रांत के गवर्नर इस्माइल उस्ताओग्लू ने बताया कि 850 फायरफाइटर्स, पांच वॉटर-बॉम्बिंग प्लेन और छह हेलीकॉप्टर आयवालिक में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं; यह जगह ग्रीक एजियन द्वीप लेस्बोस के सामने है. कृषि मंत्री इब्राहिम युमाकली ने पहले बताया था कि बुधवार से जंगल में आग लगने की 115 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें से पांच को छोड़कर बाकी सभी पर काबू पा लिया गया है.

यह भी पढ़ें-

चीन ने अपने सबसे चर्चित हथियारों में से एक YJ-20 हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल तैनात किया

जापान की आबादी दशकों में पहली बार 12 करोड़ से नीचे, कैसे है उसके लिए खतरा

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर तीन F-35 फाइटर जेट्स नष्ट किए और तीन अन्य को भारी नुकसान, ईरान की सेना का दावा

Explainer: ईरान के प्रॉक्सी हमलों और नाकेबंदी से सऊदी अरब घिरा, ये कितना खतरनाक

बैंकॉक का हॉलीडे पैकेज, अपहरण और फिरौती... पाकिस्तानी के आदेश पर 5 भारतीयों ने 3 इंडियन टूरिस्ट अगवा किए

Video:ब्रिटेन के PM एंडी बर्नहैम को बेबस बुजुर्ग ने कह दी ऐसी बात, नहीं कह पाते बड़े-बड़े नेता

जीभ काट ली जाए... एंटी पेपर बिल पर बोलते-बोलते खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, फिर संसद में जमकर हुआ हंगामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turkiye, Turky, Turkey Political Crisis, Turkey Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com