विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2012

अमेरिकी राष्ट्रपतियों से जुड़ीं कुछ रोचक बातें...

अमेरिकी राष्ट्रपतियों से जुड़ीं कुछ रोचक बातें...
वाशिंगटन: अब अमेरिकी चुनाव के कुछ दिलचस्प पहलू, जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपतियों से जुड़ीं ऐसी बातें, जो कम रोचक नहीं हैं।

अमेरिका के ज्यादातर राज्यों का इतिहास रहा है कि वे किसी खास पार्टी को ही वोट देते हैं। ऐसे में कुछ ही राज्य ऐसे हैं, जिनके वोट नतीजों पर असर डालते हैं और ये चुनावी जंग के इलाके हैं। चुनाव इलेक्टोरल कॉलेज के आधार पर होते हैं और राज्यों के पास उनकी जनसंख्या के मुताबिक, कम या ज्यादा वोट होते हैं। बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हैं, हालांकि इसमें क्लीवलैंड को दो बार गिना जाता है।

अमेरिका इतिहास में आठ राष्ट्रपति ब्रिटेन की प्रजा थे, जिसमें पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन और थॉमस जेफरसन भी शामिल हैं।
नौ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कॉलेज का मुंह नहीं देखा, इसमें जॉर्ज वाशिंगटन, एंड्रयू जैक्सन, अब्राहम लिंकन क्लीव और ट्रुमैन का नाम आता है।

अमेरिका के 42 राष्ट्रपतियों के पूर्वज डच, इंग्लिश, आयरिश, स्कॉटिश, स्विस या जर्मन ही थे। बराक ओबामा पहले अश्वेत राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म अमेरिकी महाद्वीप या मुख्य भूमि पर नहीं हुआ। सबसे ज्यादा उम्र में चुनाव जीतने का रिकॉर्ड रोनाल्ड रीगन के नाम है, जो 69 साल में राष्ट्रपति बने, वहीं जॉन एफ कैनेडी ने सबसे कम उम्र 43 साल में राष्ट्रपति का चुनाव जीता था। सबसे लम्बे राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन छह फुट चार इंच के थे और सबसे छोटे मैडिसन का कद 5 फुट 4 इंच था।

अमेरिका के आठ राष्ट्रपति बाएं हाथ से लिखने वाले रहे हैं। इनमें रीगन सीनियर बुश और ओबामा भी शामिल हैं। कुल 14 राष्ट्रपति ऐसे रहे हैं, जो पहले उप-राष्ट्रपति थे फिर राष्ट्रपति के लिए चुने गए।

1973 में अमेरिकी इतिहास में दो साल तक सत्ता अनिश्चित राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के हाथों में रही। अमेरिका में फर्स्ट लेडी यानी प्रथम महिला का इस्तेमाल पहली बार 1877 में राष्ट्रपति रदरफोर्ड की पत्नी लुसी वेयर वेब के लिए हुआ। जेम्स बुकानन इकलौते राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने शादी नहीं की। रीगन इकलौते तलाकशुदा थे। अमेरिका के छह राष्ट्रपतियों के बच्चे नहीं थे, जबकि राष्ट्रपति के सबसे ज्यादा 15 बच्चे थे।

चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों की पद पर रहते हुए हत्या की गई, जिनके नाम हैं लिंकन, गारफील्ड, मैक्किनले और कैनेडी। अमेरिकी इतिहास में 26 राष्ट्रपति पेशे से वकील रहे हैं, जिनमें मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com